हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद को मिला अर्जुन अवार्ड

भोपाल
 देश के सबसे प्रमुख खेल पुरुस्कारों का ऐलान कर दिया गया है. मेजर ध्यानचंद खेल रत्न (Khel Ratna 2021) और अर्जुन अवार्ड 2021 (Arjun award 2021) के लिए नॉमिनेशन (nomination) का ऐलान किया गया है. इस बार मध्यप्रदेश के हॉकी खिलाड़ी और पुलिस विभाग के डीएसपी विवेक सागर प्रसाद को भी अर्जुन अवार्ड से नवाजा जाएगा.

केंद्र सरकार की ओर से 2021 के लिए खेल पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है. इस बार जहां 11 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड के लिए चुना गया है वहीं 35 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया है. इस साल के खेल पुरस्कारों में टोक्यो ओलिंपिक और पैरालिंपिक में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का दबदबा है.

टोक्यो ओलिंपिक 2021 (Tokyo Olympics 2021) में जैवलिन का गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न (Major Dhyanchand Khel Ratna 2021) के लिए चुना गया है. उनके साथ ही 10 अन्य एथलीटों को भी सर्वोच्च खेल सम्मान दिया जाएगा.

Back to top button