पहाड़ों पर हुई भारी बर्फबारी ,राजधानी में अक्टूबर में ठंड का 10 साल का रिकार्ड टूटा

 भोपाल
 उत्तर भारत के पहाड़ों पर हुई भारी बर्फबारी के बाद हवाओं का रुख उत्तरी हो गया है। जिसके चलते राजधानी सहित पूरे मध्यप्रदेश में सिहरन बढ़ गई है। गुरुवार को रात का सबसे कम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रायसेन मे रिकार्ड किया गया। राजधानी में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्रीसे. दर्ज हुआ। जो पिछले 10 वर्ष में अक्टूबर माह का सबसे कम तापमान रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी तीन-चार दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्रीसे. कम रहा। यह बुधवार के अधिकतम तापमान (29.5 डिग्रीसे.) से 1.2 डिग्रीसे. कम रहा। न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्रीसे रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्रीसे. कम रहा। साथ ही बुधवार के न्यूनतम तापमान (18 डिग्रीसे.) की तुलना में 4.6 डिग्रीसे.कम रहा।

 

अक्टूबर महीने में रविवार का दिन रहा सबसे ठंडा

रविवार दिनभर रिमझिम बारिश का दौर चला, जिस वजह से चार डिग्री तापमान लुढ़का। वहीं खास बात यह रही कि अक्टूबर में तापमान कम होने से पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड भी टूटा। बीते 10 साल में रविवार सबसे ठंडा रहा। रविवार को छुट्टी होने के चलते लोगों ने मौसम का खूब आनंद भी उठाया। आज भी बारिश होने के आसार हैं, आसमान में बादलों का डेरा लगा है। सुबह 6 बजे तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

क्यों बढ़ी अचानक ठंड

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पिछले दिनों उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी हुई थी। इससे उत्तर भारत में वातावरण में ठंड बढ़ गई है। बुधवार से हवाओं का रुख उत्तरी हो गया है। बुधवार-गुरुवार को पूरे मप्र में उत्तरी हवा चली। इससे राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। वर्तमान में भी हवा का रुख उत्तरी बना हुआ है। शुक्ला के मुताबिक अभी तीन-चार दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। एक नवंबर को उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश करेगा। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलने से न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने लगेगी।

2005 में 40 डिगी तक तप चुका है अक्टूबर
रोचक तथ्य यह भी है कि गुलाबी सर्दियों की शुरु
आत वाला अक्टूबर एक बार 40 डिग्री तक भी तप चुका है। सन् 2005 में 22 अक्टूबर को तापमान 39.6 डिग्री पर पहुंच गया था जो अक्टूबर महीने में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

अक्टूबर महीने में सबसे कम तापमान

सन् –       तापमान
2011-      14.6

2012-      13.6
2013-      14.7

2014-      16.1
2015–      15.8

2016-      14.0
2017-      14.9

2018-       16.6
2019-       17.6

2020-       15.4
2021-      13.4 (28 अक्टूबर तक)

 

Back to top button