आर्यन खान की कुछ देर में रिहाई, रिसीव करने को शाहरुख हुए रवाना, सुबह-सुबह जेल का बेल बॉक्स खोला गया

मुंबई 
मुंबई ड्रग केस मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद भी कागजात समय-सीमा के भीतर जेल अधिकारियों को नहीं मिलने की वजह से एक और रात मुंबई की आर्थर रोड जेल में बितानी पड़ी। हालांकि, अब उम्मीद है कि अब से कुछ देर में आर्यन खान जेल से बाहर निकल जाएंगे। आज सुबह-सुबह करीब 5.30 बजे कोर्ट का आदेश प्राप्त करने के लिए ऑर्थर रोड जेल का बेल बॉक्स सुबह 5.30 बजे खोला गया। अब उम्मीद की जा रही है कि जेल की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद करीब सुबह दस बजे तक आर्यन खान रिहा हो सकते हैं। 
 
-बेटे आर्यन खान की रिहाई से पहले अभिनेता शाहरुख खान बांद्रा स्थित अपने मन्नत बंगले से मुंबई की आर्थर रोड जेल के लिए रवाना हुए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मन्नत से शाहरुख खान का काफिला जेल के लिए निकला है, जिसमें तीन एसयूवी शामिल हैं।  

-जेल के एक सूत्र ने बताया कि कारागार के बाहर 'बेल ऑर्डर बॉक्स' को शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे खोला गया और अधिकारियों ने जमानत के छह से सात आदेश लिए। इनमें आर्यन खान से संबंधित आदेश भी था। वह एक घंटे के भीतर जेल से बाहर आ सकते हैं। 

– समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जेल अधिकारियों ने कहा कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान मुंबई के ऑर्थर रोड जेल से आज सुबह करीब 10 बजे रिहा हो सकते हैं। 

Back to top button