मुख्यमंत्री चौहान द्वारा सेवाभावी शिक्षक पद्मनंदा प्रुस्टी के निधन पर शोक व्यक्त

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उड़ीसा के सेवाभावी शिक्षक रहे 102 वर्षीय नंदा प्रुस्टी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रुस्टी एक समर्पित शिक्षक और समाज-सेवी थे। वे सादा जीवन और उच्च विचार के हिमायती थे। हाल ही में जब राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद्मसे अलंकृत किया जा रहा था, वे वहाँ नंगे पैर ही पहुँचे थे। ऐसे कर्मयोगी व्यक्तित्व ने राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी सेवाएँ याद रखी जाएंगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत नंदा प्रुस्टी की आत्मा की शांति और उनके परिजन एवं मित्रजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।  

 

Back to top button