यूपी और गोवा में भी हो सकता है शिवसेना-कांग्रेस में गठबंधन, प्रियंका से मिले संजय राउत

नई दिल्ली
यूपी और गोवा में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस बीच दिल्ली में शिवसेना सांसद संजय राउत ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस बैठक को राउत ने सकारात्मक बताया। साथ ही उम्मीद जताई कि आगामी यूपी और गोवा चुनाव में उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सकती है। अभी महाराष्ट्र में शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार चला रही है।
  हम उत्तर प्रदेश और गोवा में एक साथ काम करने की सोच रहे हैं। वहीं एक दिन पहले उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। उस दौरान उन्होंने साफतौर पर ये कहा था कि कांग्रेस के बिना कोई विपक्षी मोर्चा नहीं हो सकता है। इन दो मुलाकातों के बाद से महाराष्ट्र के सियासत में तरह-तरह की बातें हो रही हैं।
ममता से हुई थी मुलाकात वहीं पश्चिम बंगाल की बंपर जीत के बाद ममता बनर्जी की नजर दिल्ली पर है। कुछ दिनों पहले वो महाराष्ट्र के दौरे पर गई थीं। उस दौरान उन्होंने आदित्य ठाकरे और संजय राउत से मुलाकात की। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक ममता का मन एक विपक्षी गठबंधन तैयार करने का है, जो बिना कांग्रेस के हो। इसी वजह से कांग्रेस नेता लगातार ममता पर निशाना साध रहे हैं।

Back to top button