मुख्यमंत्री चौहान ने चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की जयंती पर किया नमन

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सी. राजगोपालाचारी की जयंती पर निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

सी. राजगोपालाचारी स्वतन्त्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर-जनरल थे। अपने अद्भुत और प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण 'राजाजी' के नाम से प्रख्यात हुए। प्रसिद्ध महान् स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, गांधीवादी राजनीतिज्ञ चक्रवर्ती राजगोपालाचारी को आधुनिक भारत के इतिहास का 'चाणक्य' माना जाता है।

सी. राजगोपालाचारी ने दक्षिण भारत में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए बहुत कार्य किया। उन्हें वर्ष 1954 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वे तमिल और अंग्रेज़ी के अच्छे लेखक थे। 'गीता' और 'उपनिषदों' पर उनकी टीकाएँ प्रसिद्ध हैं। नशाबंदी और स्वदेशी वस्तुओं विशेषकर खादी के प्रचार-प्रसार में उनका योगदान महत्त्वपूर्ण माना जाता है।

 

Back to top button