पद्मश्री के लिए चुना जाना प्रदेश के लिए गौरव की बात – प्रमुख सचिव शुक्ला

भोपाल

प्रमुख सचिव संस्कृति और पर्यटन शिव शेखर शुक्ला ने भारत सरकार द्वारा मध्यप्रदेश के कलाकारों और साहित्यकारों को पदमपुरुष्कार के लिए चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है। शुक्ला ने कहा कि डिंडोरी जिले के अर्जुन सिंह धुर्वे, मंडला की श्रीमती दुर्गाबाई व्योम, छतरपुर के डॉ. अवध किशोर जड़िया और सागर के रामसहाय पांडे मध्यप्रदेश की कला और संस्कृति के संवाहक हैं। इन्हें पद्मके लिए चुना जाना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। मध्यप्रदेश शासन सदैव से कला साहित्य के संरक्षण और संवर्धन के लिए अग्रणी रहा है।

 

Back to top button