अभा ब्राह्मण समाज ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

उज्जैन
रविवार की शाम अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने एक सभा का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्ति एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। नृसिंहघाट क्षेत्र स्थित लक्ष्मी व्यंकटेश मंदिर परिसर में आयोजित सभा की अध्यक्षता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेन्द्र चतुर्वेदी ने की। वक्ताओं ने अटलजी को अजातशत्रु बताया और
उनकी देश सेवा का उल्लेख किया।

समाज के प्रचार सचिव पंडित शीतलकुमार अक्षय ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित ब्राह्मणजनों ने अटलजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पंडित नारायण उपाध्याय, रामेश्वर दुबे, राजेन्द्र गुरूजी, लक्ष्मीनारायण त्रिवेदी, रवि शुक्ला, महेन्द्र उपाध्याय, संजय चैबे, श्रीमती निशा त्रिपाठी, इंदिरा त्रिवेदी, ममता भार्गव,  शिवनारायण शर्मा, राजेन्द्र बिल्लोरे, वीरेन्द्र त्रिवेदी, रामगोपाल शर्मा, मोहिनी दुबे, अंजना शुक्ला, स्वाति भार्गव, अनिता शर्मा, अपेक्षा शुक्ला, स्मृति दीक्षित, हेमलता भट्ट, देवेन्द्र दुबे, अभिजित दुबे, अनिल जोशी, मनीष शुक्ल, धनिरामजी, पुरूषोत्तम व्यास, यशवंत भार्गव, राजकुमार दुबे, देवेन्द्र दुबे, रितेश व्यास, अरूण पांडेय, शरद मुदगल आदि मौजूद थे। संचालन पंडित रविन्द्र भारद्वाज ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button