दुर्दांत नक्सली पहाड़ सिंह ने किया समर्पण, 47 लाख का था इनाम

भिलाई 
 छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां इनामी नक्सली नेता पहाड़ सिंह ने भिलाई पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। दुर्ग आईजी जीपी सिंह ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली पहाड़ सिंह पर छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र सरकार द्वारा कुल 47 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इसमें 25 लाख रुपए की इनाम राशि तो अकेले छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषित की थी।

पुलिस के मुताबिक पहाड़ सिंह ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में नक्सल हिंसा की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस पार्टी पर हमला, हथियार लूटने, ग्रामीणों में दहशत फैलाने जैसी तमाम वारदातों में यह शामिल रहा है। दुर्ग रेंज के आईजी ने नक्सली नेता पहाड़ सिंह के सरेंडर करने की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button