यूडाईस डेटा संकलन के संबंध में प्रशिक्षण आठ अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक
कोरबा
जिले के समस्त शालाओं के 2018-19 की जानकारी की आंकड़ो का यूडाईस डेटा संकलन के संबंध में प्रशिक्षण आठ अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या साडा कोरबा में आयोजित किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष 2018-19 की जानकारी का यूडाइस डेटा का संकलन आनलाईन वेबपोर्टल शालाकोष डाट सीजीस्टेट डाट जीओव्ही डाट इन के माध्यम से किया जाना है, जिसके लिए जिला स्तर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि आठ अक्टूबर को दोपहर एक बजे से तीन बजे तक पोड़ीउपरोड़ा एवं पाली विकासखंड के संकुल शैक्षिक समन्वयक एवं इसी दिनांक को दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक करतला, कोरबा एवं कटघोरा के संकुल शैक्षिक समन्वयकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। इसी प्रकार 9 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक करतला, पोड़ीउपरोड़ा एवं पाली विकासखंड, दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक कटघोरा विकासखंड और दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक कोरबा विकासखंड के समस्त अशासकीय विद्यालयों के संस्था प्रमुखों का प्रशिक्षण और 10 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कटघोरा एवं पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड, दोपहर 12.30 बजे से दो बजे तक करतला एवं पाली और दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक शासकीय हाई, हायर सेकेंडरी विद्यालय के प्राचार्यों का प्रशिक्षण शासकीय उमावि कन्या साडा कोरबा में आयोजित किया गया है।