फेवरिट अंडा, बिरयानी छोड़ वेजिटेरियन हो गए हैं कप्तान विराट कोहली

नई दिल्ली 
अकसर नॉन वेज खाने वाले लोगों को बिरयानी और चिकन जैसे पकवानों का चस्का होता है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी नॉन वेज पकवानों के शौकीन हुआ करते थे लेकिन अब ये चीजें उन्होंने पीछे छोड़ दी हैं। उन्होंने फिटनस को ध्यान में रखते हुए वेजिटेरियन होने का फैसला किया है। 
 
 जानकारी के मुताबिक कैप्टन कोहली ने ऐनिमल प्रोटीन से दूर रहने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक वह 4 महीने से नॉन वेज से दूरी बनाए हुए हैं और उन्हें लगता है कि ऐसा करने से खेल में भी सुधार हुआ है। आजकल वह खाने में प्रोटीन शेक, सब्जियां और सोया ही खा रहे हैं। उन्होंने अंडे और डेयरी प्रॉडक्ट का इस्तेमाल भी बंद कर दिया है। 

एक सूत्र ने बताया, 'कोहली 4 महीने से केवल विजिटेरियन खाना ही खा रहे हैं और उन्हें लगता है कि इससे पाचन शक्ति अच्छी हो गई है। इसी वजह से वह ज्यादा स्वस्थ्य महसूस करते हैं।' 

विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी लगभग उसी वक्त वेजिटेरियन होने का फैसला किया था। चार साल पहले विराट ने कहा था कि अगर कोई ऑप्शन दे तो वह वेजटीरियन होना पसंद करेंगे। सूत्रों का कहना है कि अब वह ज्यादा अच्छा महसूस करते हैं और इसका असर उनके खेल पर भी दिखता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button