राशिफल 7 अक्टूबर

मेष
आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आप शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे। संभव हो तो यात्रा टालें। स्वास्थ्य को संभालें क्योंकि पेट से संबंधित बिमारियों की संभावना है। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आज कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कार्य में भागदौड़ के कारण परिवार के लिए कम समय निकाल पाएंगे, जिस वजह से परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

वृषभ
आज आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। आप किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल एवं पूर्ण विश्वास के साथ कर पाएंगे। पिता से लाभ होने के योग हैं। आपके प्रति पिता का व्यवहार भी अच्छा रहेगा। कलाकार तथा खिलाड़ियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, क्योंकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। संतान के पीछे खर्च के योग हैं।
 
मिथुन

आज का दिन आपके लिए अच्छा और लाभदायी होगा। मित्र, बंधु-बांधव एवं पड़ोसियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आर्थिक रूप से आज आप सजग रहेंगे। आज आपका मन चंचल होने की वजह से विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएंगे। तन-मन से स्फूर्ति का आभास होगा। नए काम का प्रारंभ करने के लिए दिन अच्छा है। विरोधियों को आप परास्त कर पाएंगे। आनंद-उल्लास और भाग्यवृद्धि पूर्ण दिन है।

कर्क
आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आपके मन में ग्लानि हो सकती है। जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको संतोष रखें, आगे चलकर लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांई आंख में परेशानी होने की आशंका है। परिजनों के बीच मनमुटाव ना हो, इस बात का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। किसी भी प्रकार की अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। खर्च पर संयम रखें।

सिंह
आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगें। हर कार्य को दृढ निश्चय के साथ संपन्न कर पाएंगे। सरकारी कार्यो में तथा सरकार से लाभ होगा। पिता तथा बड़ों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। व्यवहार में उतावलापन न दिखाएं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पेट से संबंधित पीड़ा हो सकती है, इसलिए खानपान पर ध्यान रखें।

कन्या
आज आपका दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज किसी के भी साथ आपके अहं का टकराव न हो, इस का विशेष ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी में सावधानी रखें। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। मित्रों के साथ कोई अनबन न हो, इसका भी ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है। शांत मन से कार्य करें। क्रोध के कारण कार्य बिगड़ने की आशंका है।

तुला
आज का दिन शुभफलदायक और लाभप्रद है। मित्रों के साथ मिलना-जुलना या पर्यटन होगा। घर में आनंद का वातावरण रहेगा। संतान और जीवनसाथी से सुख संतोष अनुभव करेंगे। नौकरी व व्यवसाय के क्षेत्र में आय-वृद्धि होगी। व्यापार में विकास के अवसर मिलेंगे। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग है। दांपत्य जीवन में उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त कर सकेंगे।
वृश्चिक:

आज गृहस्थ जीवन की सार्थकता आपको समझ में आएगी। घर में आनंद उल्लास का वातावरण रहेगा। आपका हर कार्य सरलता से पूरा होगा। व्यापारियों को व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे, आय वृद्धि होगी। नौकरी करने वालों के लिए प्रगति का मार्ग खुलेगा। उच्च पदाधिकारियों तथा बुजुर्गवर्ग का सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान की तरफ से संतोष मिलेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु
गणेशजी आज आपको तबीयत का ध्यान रखने के लिए कहते हैं। काम करने में उत्साह उमंग का अभाव हो सकता है। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। व्यवसाय और नौकरी में परेशानी ना हो, इसका ध्यान रखें। वाणी और क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। कार्य में कम सफलता मिले तो परेशान ना हो, मेहनत करने लाभ मिलेगा। विरोधी या उच्च अधिकारियों के साथ विवाद में न पड़ें।

मकर
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। नकारात्मक विचार मन में ना आने दें। क्रोध को काबू में रखने से बहुत सी आफतों से बच जाएंगे। साझेदारों के साथ संबंध खराब हो सकता है। इस समय नए संबंध स्थापित करना हितकर नहीं है। खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। प्रशासनिक कार्य में आपकी निपुणता दिखाई देगी। आकस्मिक धन लाभ भी होगा।

कुंभ
आपका आज का दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसके कारण कार्य सफलता के लिए सरलता रहेगा। स्वभाव में मौजीलापन आपको मन से स्फूर्तिमय रखेगा। लघु पर्यटन होगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी रुचिपूर्ण भोजन, वस्त्र और वाहन- सुख मिलेगा। साझेदारी से लाभ होने का योग है।

मीन
मन की दृढ़ता और आत्मविश्वास आपका कार्य सफल बनाएंगे। परिवार में सुख-शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। क्रोध के कारण आपकी वाणी और व्यवहार में उग्रता न आए, उसका ख्याल रखें। नौकरी में आपका वर्चस्व रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी। बीमार व्यक्ति की तबियत में सुधार होगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button