विदिशा में मिला दुर्लभ प्रजाति का दोमुंहा सांप, करोड़ों रुपए है इसकी कीमत

 
विदिशा। 

शहर के सर्प विशेषज्ञ फिरोज खान ने शनिवार को मोहनगिरी क्षेत्र में एक व्यवसायी के घर दुर्लभ प्रजाति का सांप पकड़ा है। इस सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों में बताई जाती है। इस सांप को लेकर कई किवदंतियां प्रचलित हैं। जिसके कारण विदेशों में इसकी काफी डिमांड रहती है।

पिछले बीस साल से सांप पकड़ रहे फिरोज ने बताया कि उन्हें पहली बार इस तरह का दुर्लभ सांप मिला है। गहरे सुनहरे रंग के इस ढाई फिट लंबे सांप के दोनों तरफ मुंह है। फिरोज ने बताया कि शहर के मोहनगिरी निवासी महेश शर्मा के घर पर यह सांप मिला है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात को यह सांप घर के बाहर बरामदे में दिखाई दिया था। जिस पर घर के लोगों ने इसे डिब्बे में बंद कर दिया था।

शनिवार की सुबह जब वे उनके घर पहुंचे, तब इस दुर्लभ सांप के बारे में पता चला। फिरोज ने बताया कि उन्होंने यह सांप वन विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया है। फिरोज का कहना है कि यह सांप बहुत कम मिलते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोडों में बताई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button