सीएम के ओएसडी का इस्तीफा मंजूर, इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

भोपाल
मध्यप्रदेश के सियासी मैदान में इस बार न राजनीतिक दलों के नेताओं के अलावा कई अफसर भी राजनीति में अपना भाग्य आजमाने को तैयार है| आम आदमी पार्टी और सपाक्स के प्रत्याशियों में ऐसे अफसरों और कर्मचारियों की संख्या अधिक है| इस बीच खबर है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी रिटायर्ड आईएएस एसएन रूपला भी चुनाव लड़ सकते हैं| शनिवार को उनका इस्तीफ़ा मंजूर कर लिया गया|

आचार संहिता लागू होने के बाद से ही प्रदेश में हलचल बढ़ गई है, सभी दल अपने समीकरणों की समीक्षा में जुट गए हैं| वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी रिटायर्ड आईएएस एसएन रूपला ने इस्तीफा दे दिया है। शनिवार को राज्य सरकार ने उनका त्यागपत्र स्वीकार कर आदेश जारी किये हैं। रूपला शिवराज के करीबी माने जाते हैं| कयास लगाए जा रहे हैं रूपला आगर-मालवा जिले की सुसनेर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। रूपला का मूल निवास भी आगर-मालवा ही है।

सुसनेर सीट वर्तमान में भाजपा के पास ही है, इस सीट से भाजपा के मुरलीधर पाटीदार विधायक हैं। शिक्षक नेता होने के कारण पिछली विधानसभा में इन्हे भाजपा से टिकट मिला था। यह भी कहा जा रहा है कि रूपला चुनाव के दौरान पूरे समय मुख्यमंत्री के साथ भी रह सकते हैं। क्योंकि ओएसडी के पद पर रहते वे किसी भी राजनीतिक गतिविधि में भाग नहीं ले सकते थे। अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है तो वो स्वतंत्र है और पूरा समय राजनीतिक गतिविधियों में दे सकते हैं| 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button