राशिफल 20 अक्टूबर

मेष
आज का दिन सामाजिक प्रवृत्तियों और मित्रों के साथ की दौड़धूप में व्यतीत हो सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों तथा पूजनीय व्यक्तियों को मिलना होगा। दूर रहनेवाली संबंधियों से शुभ समाचार मिलेंगे।

वृषभ
आज नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। उन्हें आय वृद्धि या प्रमोशन का समाचार मिलेगा। सरकारी लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।

मिथुन
शरीर में स्फूर्ति का अभाव हो सकता है। व्यवहार में संयम और विवेक बनाए रखें। खर्च की मात्रा अधिक हो सकती है। नौकरी-व्यवसाय में साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों से सचेत रहें।

कर्क
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। खान-पान पर ध्यान नहीं रखेंगे तो स्वास्थ्य खराब हो सकता है। परिजनों के साथ वाद-विवाद ना हो, इसका ध्यान रखें। व्यर्थ व्यय से बचें।

सिंह
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। दांपत्य जीवन में मामूली बात पर मनमुटाव होने की आशंका है। पति-पत्नी दोनों में से किसी का स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है। व्यापारीगण साझेदारों के साथ धैर्य से काम लें।

कन्या
आज आपका दिन शुभ है। घर में सुख-शांति रहेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद घटनाएं घटेंगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में भी सभी का सहयोग मिलेगा।

तुला
कल्पना और सृजनशक्ति की प्रगति से संतोष अनुभव करेंगे। व्यर्थ वाद-विवाद या चर्चा में न पड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं। स्वास्थ्य के मामले में पाचनतंत्र से सम्बंधित समस्याएं आ सकती हैं।

वृश्चिक
नौकरी या व्यावसायिक स्थल पर संभलकर कार्य करें। उच्चाधिकारियों के नकारात्मक रवैये के कारण आपको कष्ट हो सकता है। माताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक नुकसान की आशंका है।

धनु
आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के साथ अधिक मेल-जोल रहेगा। नए काम की शुरुआत आज के दिन कर सकते हैं। संबंधियों तथा मित्रों का आपके यहां आगमन होने से आनंद अनुभव होगा। यात्रा करेंगे।

मकर
क्रोध व वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। परिजनों के साथ गलतफहमी ना हो, इस बात का ध्यान रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शेयर-सट्टे में पूंजी निवेश कर सकते हैं।

कुंभ
आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायी रहेगा। संबंधियों तथा मित्रों के साथ मिष्टान और सुरुचिपूर्ण भोजन का रसास्वादन करेंगे। एकाध पर्यटन का भी आयोजन होगा। नकारात्मक विचारों को दूर रखने से लाभ होगा।

मीन
मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कामकाज में तथा किसी का जमानती होने के संबंध में सावधानी से काम लेने की गणेशजी की सलाह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button