राज्यपाल, मुख्यमंत्री व विस अध्यक्ष ने जसवंत सिंह के निधन पर जताया शोक

रायपुर
राज्यपाल सुअनुसुईया उइके ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने कहा है कि सिंह एक महान राजनेता एवं विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने विभिन्न मंत्रालयों में अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। राज्यपाल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। महंत ने कहा कि मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।

Back to top button