गांधी जयंती पर सत्यनारायण शर्मा ने चलाया चरखा, तकली से काता सूत

रायपुर। भारत स्काऊट गाइड जिला संघ रायपुर के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन पर सर्वधर्म प्रार्थना के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक सत्यनारायण शर्मा ने बाल आश्रम कचहरी चौक में आयोजित कार्यक्रम में चरखा चलाया एवं तकली से सूत काता।

गांधी जयंती एवं लालबहादूर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भारत स्काऊट गाइड जिला संघ रायपुर के द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन बाल आश्रम कचहरी चौक में सुबह 7:30 बजे किया गया। प्रार्थना सभा के बाद चरखा चालन एवं तकली कातने का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने भी चरखा चलाकर तकली से सूत काता। सुबह 10 बजे पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर सुरेश शुक्ला जिला मुख्य आयक्त के द्वारा सभी स्काऊटर गाइडर की उपस्थति में  माल्यर्पण किया गया। माल्यर्पण उपरांत जनसामान्य को आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण कर मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग की सलाह दी गई।

आज के कार्यक्रम मान श्री सुरेशशुक्ला जिला मुख्य आयुक्त के दिशानिर्देश पर किया गया,इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जी. स्वामी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय तिवारी, श्री एल ढ़ी दुबे,अखिलेश आमदे, रामफल तिवारी, गोपाल अग्रवाल, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (गा )श्रीमती सरिता पांडेय, जिला सचिव मृत्युंजय शुक्ला, जिला संगठन आयुक्त (गा) श्रीमती अभिलाषा शुक्ला, जिला मुख्यालय आयुक्त द्रोपति जोशी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त हेमंत शुक्ला, अनीता विश्वकर्मा, दुर्गा यादव, आरती राजपूत, कंचन लता यादव, अपर्णा विश्वनाथन, प्राची खरे, बबली दत्ता, मयुख श्रीवास्तव, नमन साहू, मैक कॉलेज, गोपी राम, अंजली मैडम, आकांक्षा दुबे, आकाश पांडे, मेघा मिश्रा, अंकिता मुखर्जी आदि उपस्थित थे।

Back to top button