उज्मा अहमद की बायोपिक में नुसरत भरुचा ने श्रद्धा कपूर को किया रिप्लेस

इंडस्ट्री में इस साल इंदिरा गांधी के अलावा उज्मा अहमद की बायोपिक भी फ्लोर पर जा रही है। इंदिरा गांधी तो कंगना रनोट प्ले कर रही हैं। उज्मा अहमद के लिए लंबे समय से श्रद्धा कपूर के साथ बात चल रही थी। अब हालांकि लेटेस्ट डेवलपमेंट कुछ और हैं। वो यह कि श्रद्धा कपूर ने इस प्रोजेक्ट से हाथ वापस खींच लिए हैं। खबर है कि उन्हें नुसरत भरुचा रिप्लेस कर रही हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने इसकी पुष्टि कर दी है। फिल्म सैफ अली खान जरूर बने रहेंगे। वो इसमें ब्यूरोक्रेट जेपी सिंह के रोल में नजर आएंगे।

यह फिल्म भारत की उज्मा अहमद की पाकिस्तान में जबरन शादी की गिरफ्त से आजाद और वहां से भागने की कहानी है। इस काम में उनकी मदद सुषमा स्वराज और राजनायिक जेपी सिंह ने की थी। फिल्म के मेकर्स ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ साथ जेपी सिंह से मिले इनपुट और राइट्स के आधार पर कहानी तैयार की है। सूत्रों ने कहा,फिल्म को शिवम नायर डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि अश्विन वर्दे प्रोड्यूसर हैं। श्रद्धा कपूर ने जब प्रोजेक्ट को छोड़ा तो मेकर्स ने नुसरत भरुचा को अप्रोच किया। सैफ और नुसरत के साथ साथ शिवम नायर की तारीखें इस साल सितंबर में मैच कर पाईं। इसलिए तभी वो सब इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे। सितंबर से ही फ्लोर पर जाने की वजह भी सामने आई है।

अश्विन वर्दे की टीम ने कहा-फिल्म की शूटिंग मुंबई के अलावा पंजाब में होगी। पंजाब के किन इलाकों में यह काम होगा, उस पर मार्च के पहले हफ्ते तक आधिकारिक जानकारी बताई जाएगी। इतना तय है कि वो लोकेशंस अमृतसर से आगे जरूर होंगे। सितंबर तक डायरेक्टर शिवम नायर भी बिजी हैं। मेकर्स की प्लानिंग इसे महिला दिवस पर अनाउंस करने की है। इसे शुरू करने से पहले शिवम नायर हॉटस्टार की वेब सीरिज 22 मार्च से ‘स्पेशल आॅप्स1.5’ की शूटिंग करेंगे। पिछले साल यह वेब सीरीज सुर्खियों में रही थी। इन दिनों इसकी शूटिंग मालदीव में हो रही है। वह शेड्यूल 22 मार्च तक का है। फिर मुंबई में 24 मार्च से इसका दूसरा शेड्यूल शुरू होगा। इसे दो डायरेक्टर मिलकर शूट कर रहे हैं। अब्रॉड कंट्रीज वाले हिस्से की शूटिंग नीरज पांडे करते हैं। देश के भीतरी इलाकों में होने वाले शेड्यूल को शिवम नायर। सूत्रों ने इस बार टाइटल में 1.5 नाम रखने की वजह भी जाहिर की है। वह यह कि यह शो का दूसरा सीजन नहीं है। सीजन टू अगले साल शूट होगा। अभी बस तीन एपिसोड का यह सीजन तैयार हो रहा है। इसमें हिम्मत सिंह के यंग एज और सर्विस में आने के बाद की कहानी है। हिम्मत सिंह के रोल में केके मेनन हैं। वीएफएक्स की मदद से उन्हें यंग दिखाया जा रहा है।

Back to top button