दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित।

 नई दिल्ली
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के सिंघु, टिकरी और गाज़ीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को तीन महीने से ज्यादा हो गया है। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों ने कहा है कि अगर इसको रद्द नहीं किया गया तो वो 2 अक्टूबर 2021 तक आंदोलन करेंगे। दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल किसान हापंचायत को करेंगे संबोधित।

जबकि सरकार ने फिर से बातचीत के रास्ते खुले होने की बात कही है लेकिन किसान कानून रद्द कराने की मांग पर अड़े हैं। जिस वजह से सरकार ने इन सभी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।AAP के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए AAP ने किसान महापंचायत का आयोजन किया है। इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सांसद संजय सिंह और सांसद भगवंत मान शामिल होंगे।  
 

Back to top button