शेयर मार्केट 647 अंक और निफ्टी 173 पॉइंट ऊपर खुला

नई दिल्ली
सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 647.72 अंक ऊपर और निफ्टी 173.35 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा गिरावट है। मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि यह गिरावट और ज्यादा आगे हो सकती है। हालांकि निवेशक चाहें तो चुनिंदा शेयरों में खरीदारी कर सकते हैं। उनको 15-20 फीसदी तक का फायदा हो सकता है। एक्सपर्ट की राय पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

पिछले सप्ताह बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था। शुक्रवार को बीएसई 1939.32 अंक नीचे या 3.80% की गिरावट के साथ 49,099.99 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 568.20 पॉइंट नीचे या 3.76% की गिरावट के साथ 14,529.15 पॉइंट पर बंद हुआ था।

 शुक्रवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.50 फीसदी की गिरावट के साथ 469.64 अंक नीचे 30,932.40 पर बंद हुआ था। हालांकि, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.56 फीसदी बढ़त के साथ 72.96 अंक ऊपर 13,192.30 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.47 फीसदी बढ़त के साथ 18.19 पॉइंट नीचे 3,811.15 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.48 फीसदी बढ़त के साथ 17.02 अंक ऊपर 3,526.10 पर बंद हुआ था।

Back to top button