फिर महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, इस बार बढ़े 25 रु,  अब 794 रुपये से बढ़कर 819 रुपये हो गया

नई दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से घरेलू गैंस सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है। दिल्ली में सब्सिडी वाले LPG के दाम में आज से 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम अब 794 रुपये से बढ़कर 819 रुपये हो गया है। मालूम हो कि 25 फरवरी को भी एलपीजी गैस के दाम में 25 रुपये का इजाफा किया गया था। एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी ऐसे वक्त पर की जा रही है, जब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम पहले से ही आसमान छू रहे हैं। गौरतलब है कि फरवरी महीने में कुल तीन बार गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। धर्मेंद्र प्रधान ने दिया था अजब-गजब बयान बीते शुक्रवार को घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़े दामों पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बड़ा ही अजीब सा बयान दिया था।

 उन्होंने कहा था कि सर्दी की वजह से सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। जाड़ा घटेगा तो दाम भी कम हो जाएगा, यह अंतरराष्ट्रीय मामला है, जैसे-जैसे सर्दियां कम होंगी, गैस का दाम भी घटेगा,अभी डिमांड ज्यादा है। विरोधियों ने साधा था निशाना धर्मेंद्र प्रधान के इस अजीबो-गरीब बयान पर विरोधियों ने उन्हें आड़े हाथों लिया था। राज्यसभा सांसद और शिवसेना की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों को लेकर दिए गए एक बयान को लेकर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तंज कसते हुए कहा था कि , 'आह! जलवायु परिवर्तन ईंधन की बढ़ती कीमतों के लिए जिम्मेदार है, इसलिए भारतीयों, हमें अपनी कारों में सुहाने सफर के लिए सुहाने मौसम का इंतजार करना चाहिए, और यहां सभी उच्च उत्पाद शुल्क के लिए भारत सरकार की अनावश्यक आलोचना कर रहे हैं। भगवान की इच्छा और कार्य ही इसके पीछे का वास्तविक कारण है।' 

फरवरी के पहले दिसंबर 2020 में बढ़े थे रसोई गैस के दाम बता दें कि जनवरी 2021 में सब्सिडी वाले रसोई गैस ( 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर) के दाम नहीं बढ़ाए गए थे। जनवरी महीने में गैस के दाम 94 रुपये पर स्थिर था। वहीं एक दिसंबर 2020 से 594 रुपये से सिलेंडर के रेट को बढ़ाकर 644 रुपये कर दिया गया था। ऐसे चेक करें एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम? आप भी घर बैठे रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। 
 

Back to top button