कभी डेट पर नहीं गईं परिणीति चोपड़ा, इस उम्र में किया था पहला किस

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म ‘द गर्ल आॅन द ट्रेन’ की वजह से सुर्खियां में हैं। यह फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। इसी बीच परिणीति चोपड़ा का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है।   इस इंटरव्यू में परिणीति चोपड़ा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा किया है। नेटफ्लिक्स के आॅफिशियल इंस्टाग्राम से परिणीत चोपड़ा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ‘डू यू रिमेम्बर’ चैलेंज की बात करते हुए अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास चीजों पर लोगों का ध्यान खींचा है। इस वीडियो में परिणीति कहती हैं कि वह कभी डेट पर नहीं गई हैं। वीडियो में परिणीति चोपड़ा से पूछा जाता है कि उन्होंने अंतिम मैसेज किसे किया था इस पर जवाब देते हुए एक्ट्रेस कहती हैं कि मैंने अपनी मैनेजर नेहा को मैसेज किया था। वीडियो में परिणीति आगे कहती है कि 18 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार किस किया था। अपने पहले डेट के बारे में खुलासा करते हुए एक्ट्रेस कहती है, मैं कभी डेट पर नहीं गई। हम घर पर मिलते थे। साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते थे। साथ में मूवी देखते, खाना आॅर्डर करते और फिर साथ में खाते थे। साथ ही परिणीति यह भी कहती है सैफ अली खान उनके क्रश है। बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने ‘द गर्ल आॅन द ट्रेन’ से डिजिटल डेब्यू किया है। फिल्म में परिणीति के अलावा अदिति राव हैदरी, कीर्ति कुल्हारी और अविनाश तिवारी जैसे सितारों अहम किरदार में नजर आए। फिल्म का निर्देशन रिभू दासगुप्ता ने किया है। यह फिल्म इसी नाम से रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म का रीमेक है।

Back to top button