इसी महीने भारत में लॉन्च होंगे iQOO 7 सीरीज के स्मार्टफोन, कंपनी ने किया कन्फर्म

नई दिल्ली
Vivo का सब-ब्रैंड iQoo इसी महीने भारत में iQOO 7 को लॉन्च करने वाला है। iQOO 7 की लॉन्चिंग को लेकर पिछले कई महीनों से खबर आ रही हैं। लेकिन अब खुद कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से फोन के लॉन्च के बारे में टीज किया है। इस पोस्ट से पता चलता है कि कंपनी iQOO7 को अप्रैल में लॉन्च करने वाली है। iQOO7 के स्टैंडर्ड मॉडल के साथ ही कंपनी इसके BMW M Motorsport Edition को भी भारत में लॉन्च करेगी। इसे भारतीय बाजार में iQOO7 Legend के नाम से पेश किया जा सकता है।बता दी iQOO 7 इस साल जनवरी में चीन में लॉन्च हो चुका है, इसी वजह से फोन के फीचर्स से जुड़ी लीक हुई काफी जानकारियां सामने आ चुकी हैं।

iQOO 7 की शुरुआती कीमत चीन में 3798 युआन यानी करीब 43 हजार रुपये है। यह दाम फोन के 8GB+128GB वाले वेरियंट का है। वहीं iQOO7 फ़ोन के 12GB+256GB वाले वेरियंट की कीमत 4198 युआन यानी करीब 47,600 रुपये है। उम्मीद की जा रही है की भारतीय बाजार में भी iQOO 7 की कीमत इसी रेंज में रहनी है।

iQoo 7 के स्पेसिफिकेशन 
iQoo 7 की खूबियों की बात करें तो इस फ्लैगशिप मोबाइल में 6.62 इंच का full-HD+ AMOLED डिस्प्ले लगा हो सकता है। इस फोन का डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 120Hz है। आईक्यू 7 में octa core Snapdragon 888 SoC प्रोसेसर लगा है। आईक्यू7 में 4,000mAh की बैटरी है, जो कि दो पैक में है।  फोन Android 11 पर आधारित Origin OS या Funtouch OS के साथ आ सकता है।

Back to top button