आॅक्सीजन की कमी से नहीं हुई किसी की मृत्यु – सिविल सर्जन जांजगीर

रायपुर
सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय जांजगीर ने बताया है कि जिला चिकित्सालय जांजगीर में संचालित एक्सक्लूसिव कोविड ट्रीटमेंट सेंटर (ई.सी.टी.सी.) में उपलब्ध सभी 80 बेड में आॅक्सीजन सुविधा उपलब्ध है। यहां किसी भी मरीज की मृत्यु आॅक्सीजन की कमी से नहीं हुुई है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों 6 कोविड पॉजिटिव मरीजों की आॅक्सीजन की कमी की वजह से मृत्यु की बात बिल्कुल निराधार है। ई.सी.टी.सी सेंटर में आॅक्सीजन प्लांट, जम्बो आॅक्सीजन सेलेण्डर एवं आॅक्सीजन कंसनट्रेटर के द्वारा मरीजों को निरंतर आॅक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यहां जिन छह मरीजों की मृत्यु हुई है, उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर थी। उनमें से किसी भी मरीज की मृत्यु आॅक्सीजन अथवा स्वास्थ्य सुविधा कमी की वजह से नहीं हुई है।

Back to top button