12 मई बुधवार का राशिफल

मेष:

आपका आज का दिन भाग्योदय कारक रहेगा। घर एवं बाहर आशा से अधिक सहयोगी वातावरण मिलने से लगभग सभी कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे लेकिन उधार संबंधित व्यवहारों के कारण थोड़ी चिंता रह सकती है। नौकरी पेशा जातकों की कार्य कुशलता के लिए प्रशंशा होगी। थोक अथवा कमीशन के व्यवसाय से अधिक लाभ मिलेगा। धन लाभ प्रचुर मात्रा में होने से खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। बाहर घूमने एवं उत्तम भोजन सुख मिलेगा लेकिन आलस्य से बचें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:

आपके अच्छे कार्यों से आपका व आपके खानदान का गौरव बढ़ेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ भी आपको मिलेगा। आज सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे। संतान पक्ष के श्रेष्ठ आचरण का और उनकी सफलता का यश और हर्ष होगा। विशेष कार्य की सफलता के लिए अपने पूर्वजों और माता-पिता से आशीर्वाद लेकर घर से निकलें। नौकर-चाकर व सांसारिक सुख भोगों का विस्तार होगा और आमदनी के नए मार्ग बनेंगे। सायंकाल का समय देवदर्शन और पुण्य कार्यों पर व्यतीत होगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन
:

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अपनी सोच में निराशा को जगह ना दें। कार्यों में अधिक व्यस्तता रहने के कारण सामाजिक क्षेत्र से दूरी बनेगी। धन लाभ के लिए किए जा रहे प्रयासों में कठिनाई से सफलता मिलेगी। प्रेम प्रसंगों के कारण किसी से विवाद हो सकता है। खर्च अनियंत्रित रहेंगे, जिससे आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। शारीरिक रूप से अधिक परिश्रम करने में असमर्थ रहेंगे। सायंकाल का समय गाने बजाने और मौज मस्ती में व्यतीत होगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क:

आपका आज का दिन लाभदायक रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर आसानी से विजय पा लेंगे और कार्य व्यवसाय भी पहले से बेहतर चलेंगे। आपकी सोची हुई योजनाओं में से अधिकांश सफल रहेंगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। व्यवसाय में नए प्रयोग अधिक लाभ कराएंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति में थोड़ी बाधा आ सकती है लेकिन प्रयास करने पर वापसी की उम्मीद बनी रहेगी। अगर कोई मुकदमा या कोई अन्य पूछताछ चल रही है तो आपके लिए समय अनुकूल नहीं है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:

व्यापार में त्वरित निर्णय न ले पाने के कारण कार्यों में बाधा व हानि हो सकता है। नौकरी करने वालों पर अधिकारियों की कृपा से अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। सुख के साधनों की वृद्धि करने पर अधिक ध्यान रहेगा, इसपर खर्च भी करेंगे। आप अपनी वाक्पटुता से किसी बहुत बड़े सरकारी अफसर को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। गृहस्थ सुख सामान्य रहेगा। नेत्र विकारों से परेशानी में कमी आएगी। सायंकाल में अधिक तीखा भोजन न करें। यह आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:

आज दिन के पूर्वार्ध में आप दुविधा फंस सकते हैं। किसी भी कार्य में स्थिति स्पष्ट ना होने के कारण कार्य रुके रह सकते हैं, केवल मन ही मन कार्यों की रूपरेखा बनाएंगे। धीरे-धीरे स्थिति स्पष्ट होती जाएंगी। किसी भी प्रकार का आर्थिक आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा लेकिन धन की आमद सुनिश्चित नहीं रहने से बीच-बीच में व्यवधान भी आ सकते हैं। पारिवारिक वातावरण आरंभ में मनमुटाव वाला रहेगा बाद में आपसी भावनाओं की समझ होने लगेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:

आज के दिन सभी कार्यों को आप जी जान से करेंगे लेकिन फिर भी सफलता मिलने में संदेह रहेगा। सरकारी कार्य भी नियमों की पूर्ति ना होने के कारण अधूरे रहेंगे। व्यावसायिक एवं घरेलु कार्यों के कारण दौड़-धूप करनी पड़ सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव आने से शरीर में शिथिलता आएगी। गुप्त शत्रु से सावधान रहें। लोग मीठा व्यवहार करके अपना काम निकालेंगे। बाहर के लोगों के प्रति आज अधिक उदारता दिखाएंगे लेकिन घर में इसके विपरीत व्यवहार रहने से क्लेश होने की आशंका बन रही है। आर्थिक लेन-देन सोच समझकर करें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:

आपको आज के दिन भी थोड़ा सावधानी बरतने की सलाह है, किसी गलती के कारण मन में संताप हो सकता है। हानि के चलते कार्यों से मजबूरन जी चुराएंगे। सरकारी कार्य लंबित रहने से समय एवं धन व्यर्थ खर्च हो सकते हैं। संतान के प्रति आपकी प्रेम भावना बढ़ेगी। परिवार अथवा कार्यक्षेत्र पर किसी महिला के कारण अशांति फैल सकती है। नौकर चाकरों का सुख पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। धर्म के प्रति निष्ठा होने पर भी भजन पूजन में मन नहीं लगा पाएंगे। सायंकाल का समय थोड़ा राहत भरा रहेगा लेकिन थकान रहेगी। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:

आपका आज का दिन सामान्य से अधिक शुभ फल देने वाला रहेगा। सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुअवसर मिलेगा। धन लाभ के लिए आज थोड़ा अधिक बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम करना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यो में सहभागिता देंगे। कार्य व्यवसाय में गति रहने से व्यस्तता बनी रहेगी। शारीरिक रूप से थका हुआ अनुभव होगा। परिजनों की इच्छा पूर्ती पर खर्च करेंगे। गृहस्थ सुख सामान्य रहेगा। सायंकाल के समय आपकी रूचि तप-यज्ञ एवं इश्वरीय ज्ञान की ओर बढ़ेगी। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

आज का दिन गुरु के प्रति निष्ठा एवं भक्तिभाव पूर्ण रहेगा। इस समय में अध्यात्म से तत्व ज्ञान की प्राप्ति होगी। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशा वालों का अगर आपका प्रमोशन रूका हुआ है तो अवश्य प्राप्त होगा। शारीरिक शक्ति एवं उत्साह अधिक रहेगा लेकिन ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ सकते हैं। सायंकाल में अकस्मात संतान कष्ट होने का योग बन रहे हैं। विश्वास प्राप्त व्यक्ति एवं नौकर चाकर विश्वासघात करने का प्रयास करेंगे, सावधान रहें। भाग्‍य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:

आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा। भावुकता अधिक रहने के कारण छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेंगे। घर एवं बाहर का वातावरण इसी कारण दूषित हो सकता है। आर्थिक आयोजनों को पूर्ण करने में पहले बाधाएं आ सकती है लेकिन बाद में स्थिति आपके पक्ष में आने से लाभ के अवसर मिलेंगे। दोपहर बाद अधिकांश मामलों में आप अपने मन की ही करेंगे और इससे संतुष्ट भी रहेंगे। घर की समस्याएं घर में ही निपटाएं बाहर ना ले जाएं। व्यावसायिक कारणों से अल्प लाभदायी यात्रा हो सकती है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मीन:

आज आप विशेष धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किए गये कार्य से हानि होने की आशंका रहेगी। भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी और आपके हाथ में बड़ी मात्रा में पैसा आने से हर्ष होगा। पाचन क्रिया मंद एवं पेट में वायु विकार संबंधित कष्ट हो सकता है। संतान की नौकरी एवं विवाह इत्यादि मंगल कार्यों के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। पैतृक कार्य में सफलता मिलेगी। सायंकाल के समय शुभ व्यय तथा कीर्ति में वृद्धि होगी। शीघ्रगामी वाहनों से सतर्क रहें। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।–

Back to top button