मुख्यमंत्री चौहान ने शहीद सुखदेव के चित्र पर किया माल्यार्पण

 भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद सुखदेव जी की जयंती पर आज निवास में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। शहीद सुखदेव भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख क्रांतिकारी थे। इनका जन्म 15 मई 1907 को लुधियाना में हुआ था। उन्हें भगत सिंह और राजगुरू के साथ 23 मार्च 1931 को फांसी दी गई थी। उनके बलिदान को आज भी सम्पूर्ण भारत में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।

Back to top button