सीएम यूथ संवाद 2026 में वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी के छात्र हुए शामिल

भोपाल: वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित ‘सीएम यूथ संवाद 2026’ में विभिन्न विषयों के छात्रों और फैकल्टी मेंबर्स के साथ सक्रिय रूप से भाग लिया। मध्य प्रदेश सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने छात्रों को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ जुड़ने और युवाओं पर आधारित नई योजनाओं की जानकारी तथा नवाचार व एंटरप्रेन्योरशिप पर राज्य के विशेष फोकस से रूबरू होने का एक प्रेरणादायक मंच प्रदान किया।
इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षामंत्री इंदर सिंह परमार के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी और रिप्रेजेंटेटिव्स भी मौजूद रहे। वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. सतीश कुमार मोढ़ और प्रो वाइस चांसलर प्रो. टी. बी. श्रीधरन ने इस कॉन्क्लेव में शिरकत की।
वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी ने अपने टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर (TBI) द्वारा समर्थित स्टूडेंट-लेड स्टार्टअप्स — सेंटॉरिक्स (Sentoryx), वेयॉस प्राइवेट लिमिटेड (VEAYOS Pvt. Ltd.) और क्रेवियो (KRAVEO) का प्रदर्शन किया। सेंटॉरिक्स के स्टूडेंट फाऊंडर्स ने अपनी एआई-सक्षम ड्रोन इंटेलिजेंस तकनीक का प्रदर्शन किया, जबकि वेयॉस ने डायग्नोसिस को डिस्कवरी से जोड़ने और हेल्थकेयर मैनेजमेंट में सुधार पर केंद्रित अपनी एआई-सक्षम हेल्थकेयर तकनीक पेश की। वहीं क्रेवियो ने अपने कैंपस-केंद्रित फूड डिलीवरी और लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म को प्रदर्शित किया। इन टीमों ने मुख्यमंत्री के सामने अपने इनोवेटिव और एंटरप्रेन्योरियल आइडियाज को प्रस्तुत किया तथा गवर्नमेंट रिप्रेजेंटेटिव्स, एंटरप्रेन्योर्स और अन्य यंग इनोवेटर्स के साथ चर्चा की।
इस कॉन्क्लेव में 80 से अधिक एग्जीबिशन स्टॉल्स शामिल थे, जिनमें यूनिवर्सिटीज, गवर्नमेंट डिपार्टमेंट्स और स्टार्टअप्स की पहलों को प्रदर्शित किया गया था। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर, रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स जैसी इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं।
सीएम यूथ संवाद 2026 में वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी के छात्रों की भागीदारी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. सतीश कुमार मोढ़ ने कहा, “सीएम यूथ कॉन्क्लेव ने हमारे छात्रों को अपनी सीख को क्लासरूम से आगे ले जाने और युवाओं, एजुकेटर्स, पॉलिसी मेकर्स व इंस्टीट्यूशंस के एक बड़े इकोसिस्टम से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर दिया। वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी में हमारा मानना है कि मीनिंगफुल एजुकेशन ऐसी होनी चाहिए जो छात्रों के लिए इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज को एक्सप्लोर करने, सॉल्यूशंस बनाने और उनके रियल-वर्ल्ड एप्लिकेशन्स को समझने के अवसर पैदा करे। ड्रोन टेक्नोलॉजी के माध्यम से हमारी यह भागीदारी एक्सपिरिएंटियल लर्निंग और तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी लैंडस्केप में योगदान देने के लिए छात्रों को तैयार करने के हमारे निरंतर प्रयास को दर्शाती है।”
वीआईटी टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर (VITTBI) यूनिवर्सिटी के इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप इकोसिस्टम को मजबूती देता है, जो छात्रों और एस्पायरिंग एंटरप्रेन्योर्स को अपने विचारों को विकसित करने और आगे बढ़ाने का एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। इस इनक्यूबेटर ने अब तक 200 से अधिक स्टार्टअप्स का समर्थन किया है और 130 से अधिक पेटेंट व डिजाइन रजिस्ट्रेशन सुगम बनाए हैं। इसके साथ ही यह डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (DST), बीआईआरएसी (BIRAC) और माइटी (MeitY) जैसे इंस्टीट्यूशंस के साथ मिलकर इनोवेटर्स को इनक्यूबेशन, मेंटरशिप और स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़ने के अवसर प्रदान कर रहा है।
सीएम यूथ कॉन्क्लेव में सिंगर जुबिन नौटियाल और मुंबई के म्यूजिकल ग्रुप ‘कबीर कैफे’ की कल्चरल परफॉर्मेंसेस भी शामिल रहीं, जिसने यूथ डायलॉग, करियर व टेक्नोलॉजी शोकेस और कल्चरल एंगेजमेंट को एक ही मंच पर ला खड़ा किया।





