21 जून सोमवार का राशिफल

मेष:

मेष- आज का दिन उदासीनता से भरा रहेगा। सेहत आज भी हल्की रहने से शारीरिक एवं मानसिक कमजोरी रहेगी। किसी का स्नेह सहयोग भी बुरा लगेगा लेकिन बेमन से ही सही व्यवहारिकता में कमी ना आने दें अन्यथा संबंधों में खटास आने पर वापस जोड़ना मुश्किल होगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार को छोटा मोटा कर्ज दिया जा सकता है। कार्य व्यवसाय में आज सहकर्मी अथवा कर्मचारियों के भरोसे रहना पड़ेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:

कार्यस्थल पर चोरी अथवा अन्य किसी कारण से नुकसान हो सकता है। धन को लेकर दोपहर बाद परेशानी हो सकती है। कहीं से मिलने वाली रकम में व्यवधान आने से आगे के कार्य प्रभावित हो सकते हैं। परिजन हर प्रकार से सहयोग करेंगे। बड़ों से सलाह लेना अच्छा रहेगा, इससे किसी कठिन समस्या का हल निकल आएगा। प्यार के मामले में आज का दिन ठीक है। रोजगार में परिवर्तन की योजना सफल होगी। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:

आज का दिन सामान्य से उत्तम रहेगा। लाभ के कई अवसर हाथ आएंगे लेकिन आज आपका मन काम कहीं और भटकेगा। धन के साथ विपरीत लिंग के प्रति अधिक आसक्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर धन संबंधित मामलों को मन मे चल रही उठापटक के कारण नजरअंदाज करेंगे, इसके परिणामस्वरूप लाभ विलंब से और आशा से कम होगा। ऑफिस में टीमवर्क के जरिए ही आप किसी कठिन समस्या का हल निकालने में सफल हो पाएंगे। कभी कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परहेज न करें। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क:

आज आपका स्वास्थ्य पूर्व में असंयमित भोजन अथवा दिनचार्य के कारण दिन के आरंभ में कुछ नरम रह सकता है। पेट में गड़बड़ थकान होने के कारण किसी भी कार्य के प्रति पूर्ण उत्साह नहीं बनेगा। दोपहर के समय स्थिति में सुधार आने पर आवश्यक कार्य जल्दबाजी में करेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आज आपको प्रेम और सम्मान दोनो मिलेंगे। लेकिन व्यावसायिक कार्य अत्यंत धीमी गति से चलने के कारण आय भी कम ही रहेगी फिर भी आवश्यकता अनुसार हो ही जाएगी। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:

सहकर्मी और घर के सदस्य आपके लापरवाह व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। आपस में नोकझोंक भी हो सकती है। पर्यटन मनोरंजन के अवसर मिलेंगे लेकिन उदासीन व्यवहार के कारण इनका आनंद नही ले सकेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको पास खुद को साबित करने के कई मौके आएंगे। घर में नौकरों से सावधान रहें, मन का भेद ना बताएं अन्यथा सम्मान में हानि हो सकती है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
 
कन्या:

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। किसी से वाद-विवाद या बहसबाजी में आपकी जीत हो सकती है। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है। हर नए काम के कानूनी पहलुओं पर अच्छी तरह से गौर करके चलें। सायंकाल के समय घरेलू वातावरण थोड़े बहुत गरमा गरमी के बाद शांत हो जाएगा। पैतृक व्यवहारों अथवा व्यवसाय के चलते लघु यात्रा हो सकती है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:

आज आप अपने बुद्धि विवेक का प्रयोग कर लाभ कमाएंगे लेकिन सही समय की प्रतीक्षा अवश्य करें ऐसा ना हो असमय लिया निर्णय लाभ की जगह निराश करे। दिन के आरंभ से दोपहर तक कार्यों के प्रति लापरवाह रहेंगे लेकिन दोपहर बाद किसी वरिष्ठ की दखल के बाद स्वभाव में गंभीरता आएगी। परिश्रम भी आज अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक करना पड़ सकता है लेकिन इसका लाभ निकट भविष्य में धन के रूप में मिलेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:

आज आपके ऊपर ढेर सारी जिम्मेदारियां निभाने का दिन है। घर के सभी पुराने लटके हुए कामों को पूरा करने का मौका मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में लव लाइफ के साथ घूमने फिरने का प्लान बनाया जा सकता है। आज आप अपनी पुरानी देनदारी चुकाने में कामयाब हो जाएंगे। बिजनस में किसी तरह का जोखिम उठाने का काम करना फायदेमंद नहीं होगा। परिजन आपसे किसी ना किसी कारण से नाराज हो सकते हैं। सेहत का भी ख्याल रखें। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:

आज का दिन आपको बहुत बिजी रखेगा। दिन के पहले हिस्से में कुछ जरूरी फोन कॉल्स और ईमेल्स का जवाब देना जरूरी होगा। किसी रचनात्मक काम में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। कोई पुराना दोस्त अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। लेकिन किसी को भी उधार देने से बचें। ऑफिस में आपके ओरिजनल आइडियाज पसंद किए जाएंगे। घर में बड़े बुजुर्गों से बहसबाजी में न उलझें तो अच्छा है उनकी राय भी सुन लें फायदे में रहेंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर:

आज आप पूर्व में की गई गलतियों से सीख लेंगे। कार्य व्यवसाय से मेहनत के बाद भी मन इच्छित सफलता नही मिलने का खेद रहेगा लेकिन हतोत्साहित ना हों सायंकाल के बाद से स्थिति आपके पक्ष में आने लगेगी। दोपहर में छुटपुट धन का लाभ होने की संभावना है। शुभ समाचार मिलने से उत्साह बढ़ेगा। आर्थिक अथवा अन्य पारिवारिक मामलों को लेकर घर मे खींच-तान होगी, व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। स्वास्थ्य कुछ समय के लिए खराब हो सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:

आज सुबह से ही किसी नए प्रोग्राम को लेकर शक्ति और एनर्जी रहेगी। किसी लव अफेयर को लेकर भी आप काफी एक्साइटेड रहेंगे। ऑफिस में आपके प्रमोशन या सैलरी बढ़ाने की बात चल रही है, अपनी उमंगो पर काबू रखें। आप अपने सोशल सर्कल में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब हो जाएंगे। मान सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। सायंकाल के समय कुछ जरूरी सामान की शापिंग करनी पड़ सकती है, अपनी जेब का खास ख्याल रखें। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। दिन के आरंभ से ही आवश्यक कार्यों में व्यस्त हो जाएंगे। घर मे किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, इसको लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। कार्य व्यवसाय से आशाजनक लाभ तो होगा लेकिन मन को शांति नहीं दे सकेगा। प्रतिस्पर्धा होने के कारण कुछ समय के लिए परेशानी हो सकती है। धन को लेकर किसी से बहस ना करें, मानसिक शांति के लिए अध्यात्म का सहारा लेना उचित रहेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

Back to top button