‘द ग्रेट खली’ की मां का लुधियाना के अस्पताल में निधन

जालंधर
 डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर द ग्रेट खली दलीप सिंह की मां चंडी देवी की मृत्यु हो गई है। वह लंबे समय से दिल व फेफड़ों की बीमारी से जूझ रही थी। लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में चल रहा था। इलाज आज इलाज के दौरान ही उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। द ग्रेट खली ने इसकी पुष्टि की है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को हिमाचल प्रदेश में किया जाएगा।

बता दें कि दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली जालंधर के जंडूसिंघा में अपनी रेसलिंग एकेडमी चलाते हैं। यहां देश भर के कोने-कोने से आए पहवानों को डब्ल्यूडब्ल्यूई कुश्ती के गुर सिखाकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने का प्रशिक्षण दिया जाता है।

Back to top button