गुरु पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग भी रहेगा

भारत का सबसे बड़ा त्यौहार दीपावली है। विजयदशमी के बाद से दीपावली की तैयारियां शुरू हो जाती है। दीपावली के अवसर पर कई लोग सोना, चांदी, प्रॉपर्टी, और वाहन आदि खरीदते हैं। लेकिन दीपावली से पहले महत्वपूर्ण खरीदारी के लिए 28 अक्टूबर को गुरु पुष्य नक्षत्र आ रहा है। गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ समय लगभग  26 घंटे तक रहेगा। इस दौरान सभी तरह की खरीदारी समृद्धि दायक होगी।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार गुरु पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदारी चिरस्थाई फल प्रदान करने वाली होती है। इस दिन सोना, चांदी, भूमि, भवन, की खरीदारी विशेष लाभदायक मानी गई है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर 28 अक्टूबर गुरुवार को गुरु पुष्य नक्षत्र की शुरुआत सुबह 9:41 से होगी। जो कि 29 अक्टूबर शुक्रवार को सुबह 11:38 तक गुरु पुष्य नक्षत्र रहेगा। 28 को रवि योग सुबह 9:30 तक रहेगा। और सर्वार्थ सिद्धि योग दिवस पर्यंत रहेगा। धनतेरस 2 नवंबर को और 4 नवंबर को दीपावली होगी। इस श्रेष्ठतम मंगलकारी योग में जो नई वस्तु जमीन मकान, वाहन, सोना, चांदी, के अलावा नया व्यापार शुरू करते हैं। उन पर देवी महालक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। जब इस प्रकार के दिव्य सजोग बनते हैं। तो खरीदारी करना शुभ माना जाता है। वर्ष 1961 के बाद स्वामी व उप स्वामी के रूप में शनि व बृहस्पति साथ आने से छह दशक बाद ग्रह युक्ति का संबंध बन रहा है। हालांकि यहां पर गणना नक्षत्र के स्वामियों के संबंध में की जा रही है। इस दृष्टि से इनकी युती का यह समय तकरीबन 60 वर्ष बाद बन रहा है।

इन पर रहेगा खास प्रभाव
शनि तथा बृहस्पति से संबंधित क्षेत्र एवं इनसे जुड़े उद्योग धंधा, व्यापार-व्यवसाय, सेवा कार्य आदि से संबंधित क्षेत्रों में विशेष परिवर्तन होगा। साथ ही इनसे जुड़े सभी प्रकार के उपक्रम जैसे शनि के संबंध से देखें तो शनि इंश्योरेंस, मोटर व्हीकल, रजिस्ट्री, दीर्घकालिक निवेश की योजना, सरिया, सीमेंट, पेट्रोलियम , केमिकल, इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर इनका प्रभाव माना गया है।

गुरु पुष्य नक्षत्र के सयोग में कब रहेगा कौन सा चौघड़िया शुभ
चरःलाभः अमृतः का चौघड़िया मुहूर्त सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक
शुभः अमृतः चरः  का चौघड़िया शुभ मुहूर्त शाम 4:30 से लेकर रात्रि 9:00 तक

Back to top button