अगर आपके हाथों से गिर जाएं ये चीज़ें तो हो सकता है कुछ अशुभ

कई बार इंसान के जीवन में ऐसी घटनाएं घट जाती हैं जिससे कि वह उभर नहीं पाता है और बाद में उसी घटना की वजह से उसे बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दरअसल वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में बताया गया है जोकि अगर आपके हाथ से गिर जाए तो अशुभ मानी जाती हैं। लेकिन अक्सर ऐसा होता ही है कि रसोई में काम करते समय कुछ न कुछ हाथों से गिरता रहता है, जोकि शुभ नहीं होता है। ये किसी न किसी घटना की ओर हमें इशारा होता है। तो चलिए आज जानते हैं उन चीज़ों के बारे में- 

अगर रसोई घर में दूध उबलते समय गिर जाए तो यह शुभ नहीं माना जाता। इसके अलावा अगर किसी भी व्यक्ति के हाथों से दूध गिर जाता है तो यह ठीक नहीं माना जाता, ऐसा बताया जाता है कि हाथों से दूध गिरता है तो इसकी वजह से परिवार के लोगों के बीच मानसिक परेशानियां उत्पन्न होती हैं और घर में क्लेश हो सकता है।

वास्तु के अनुसार अगर आपके हाथों से काली मिर्च गिर जाती है तो इसकी वजह से आपका किसी के साथ संबंध खराब होने की ओर इशारा करता है। यानि आपका किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

कहते हैं कि अगर आपके हाथों से चावल, गेहूं जैसी कोई चीज़ गिर जाती है तो इससे मां अन्नपूर्णा का अपमान माना जाता है और आने वाले समय में आपको अपने घर में धन-धान्य की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

हाथों से अगर नमक गिर जाए तो यह आर्थिक नुकसान की ओर संकेत करता है। आने वाले समय में आपको किसी न किसी आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

Back to top button