मुख्यमंत्री चौहान ने नारियल का पौधा रोपा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास परिसर में नारियल का पौधा रोपा।

नारियल को भारतीय सभ्यता में शुभ और मंगलकारी माना गया है। इसलिए पूजा-पाठ और मंगल कार्यों में इसका उपयोग किया जाता है। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स अच्छी मात्रा में होते हैं, जो थकान और कमजोरी को दूर कर ताजगी महसूस कराते है। एक नारियल में लगभग 600 मिलिग्राम पोटेशियम होता है।

Back to top button