रेप के मामले में गिरफ्तार कांग्रेस विधायक का फरार बेटा

भोपाल। उज्जैन के बड़नगर के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के पुत्र करण मोरवाल को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करण छह महीने से ज्यादा समय से दुष्कर्म के मामले में फरार था। इंदौर पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। करण पर कांग्रेस से जुड़ी एक युवती ने दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही करण फरार था। इंदौर पुलिस लगातार करण मोरवाल की तलाश कर रही थी, इस दौरान उसकी लोकेशन नेपाल तक में मिली, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार करने में सफल नहीं हुई। इसके बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि यदि करण मोरवाल पुलिस के सामने जल्द पेश नहीं हुआ तो पुलिस ऐसी कार्रवाई करेगी जो प्रदेश में नजीर बन जाएगी। आखिर में करण मोरवाल को मक्सी के पास से गिरफ्तार किया गया। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा वीडी शर्मा ने कहा कि अब तक मोरवाल के बेटे को किसने संरक्षण दिया, किसने बचाने का काम किया। इसी जांच होनी चाहिए।

Back to top button