पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, दिल्ली में पेट्रोल आज से 8 रुपये सस्ता, डीजल 86.67 रुपये लीटर

नई दिल्ली

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं। आज 2 दिसंबर गुरुवार को दिल्ली वालों पर राहत की बारिश हुई है। पेट्रोल 8 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है। डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, देश भर में  पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर यह राहत भरा 28वां दिन है, जब दाम नहीं बढ़े। तमाम राज्यों के बाद सोमवार को दिल्ली सरकार ने भी पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) की कटौती करने की घोषणा की। इस वजह से राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 8 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो हुआ है। दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर वैट को 30% से घटाकर 19.40% कर दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया।

बाकी राज्यों में दाम स्थिर

पिछली बार पश्चिम बंगाल में चुनाव को देखते हुए लंबे समय तक ईंधन के रेट स्थिर रहे और अब एक बार फिर वैसा ही पैटर्न देखने को मिल रहा है। अगले साल उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत 5 राज्यों में चुनाव होने हैं, ऐसे में बहुत हद तक संभव है कि अप्रैल 2022 तक पेट्रोल-डीजल के रेट न बढ़े, यानी तेल सस्ता तो हो सकता है पर महंगा होने की संभावना बेहद कम है।

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज यानी 30 नवंबर 2021 को कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम गिर रहे हैं। अगर गिरावट ऐसी ही रही तो आने वाले दिनों में देश भर में  पेट्रोल-डीजल 5 रुपये तक सस्ते हो सकते हैं।

Back to top button