क्लास रूम में घुसे तेंदुआ ने छात्र पर किया हमला, 11 घंटों की मशक्कत के ऐसे हुआ पिंजरे में कैद

अलीगढ़
धीरे-धीरे जंगल कम होते जा रहे है, जिसकी वजह से जंगल में रहने वाले जंगली जानवर अब शहरों में दिखाई देने लगे है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और कानपुर के रिहायशी इलाकों में आतंक मचाने के बाद अब तेंदुआ अलीगढ़ के निहाल सिंह इंटर कॉलेज की क्लास रूम में ही घुस आया। क्लास रूम में तेंदुए को देख हड़कंप मच गया और छात्र इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान तेंदुए ने 15 वर्षीय छात्र लखीराज पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से घायल हुए छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें, छात्र की छाती व बाजू पर चोट आई है।

तेंदुए को देखकर कॉलेज में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में इसकी सूचना वन विभाग के साथ प्रशासन को दी गई। इस दौरान कॉलेज प्रशासन ने तत्काल ही सभी विद्यार्थियों को बाहर निकालकर कॉलेज का गेट बंद करवा दिया। वहीं, सूचना पर वन विभाग के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू करने में जुट गई। करीब 11 घंटे तक कॉलेज के अंदर चले रेस्क्यू में शाम सात बजे के बाद तेंदुए को पकड़ लिया गया। मुख्य वन संरक्षक अदिति शर्मा के मुताबिक, तेंदुए की उम्र करीब 5 वर्ष है। इंजेक्शन देकर बेहोश करने के बाद उसे पिजड़े में कैद कर लिया गया है।

एएनआई न्यूज़ एजेंसी की खबर के मुताबिक, ये तेंदुआ अलीगढ़ के छर्रा थाना के चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज में बुधवार सुबह घुस गया था। तेंदुए परीक्षा देने के लिए अपनी कक्षा की ओर जा रहे है 15 वर्षीय लखीराज हमला कर दिया। छात्र पर हमला करने के बाद तेदुआ फिर एक कमरे की ओर भागा गया। जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने तत्काल कॉलेज को खाली कराने के लिए कहा। वन विभाग की टीम ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन की गई तो पाया गया कि कमरा नंबर 10 के पास एनिमल मूवमेंट कर रहा है।

Back to top button