हरिद्वार प्रवास: मुख्यमंत्री चौहान ने कहा देव संस्कृति ने जीवंत रखी देश की संस्कृति

भोपाल/हरिद्वार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार ने देश की संस्कृति की जीवंत रखने का अद्भुत काम किया है। बाल्टिक कंट्रीज में यज्ञ हों, मंत्रों का जाप हो, कर्मकांड हो, यह सारे इन प्रयासों से फिर से यशस्वी हुए हैं। हरिद्वार प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय  में संचालित बाल्टिक शिक्षा और संस्कृति केंद्र को देखा। विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या ने सेंटर में रखें ग्रंथों, वेद पुराण के अनुवाद, संस्कृति को सहेजने के लिए किए जाने वाले कामों की जानकारी दी।

विश्वविद्यालय परिसर में सीएम चौहान ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाकात की। वे पतंजलि पीठ के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और योगगुर बाबा रामदेव से मुलाकात करेंगे। सीएम कल भोपाल लौटेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आत्मनिर्भर भारत बनाने में राज्यों की भूमिका विषय पर दिल्ली में होने वाली स्टेट्स पॉलिसी कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे। सीएम चौहान इस कान्क्लेव में विशिष्ट अतिथि के तौर पर वर्चुअली शामिल होंगे।

 

Back to top button