अल्लू अर्जुन ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में डोनेशन किया रुपये

बॉलीवुड हो या टॉलीवुड, सेलेब्स एक ओर जहां दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं तो वहीं दूसरी ओर मदद के लिए भी हमेशा आगे रहते हैं। कोविड काल में कई सितारों ने लाखों- करोड़ों रुपये का डोनेशन दिया और कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में अपना योगदान दिया। एक ओर जहां कोरोना की जंग अब भी जारी है तो वहीं दूसरी ओर आंध्र प्रदेश में लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन मदद के लिए आगे आए हैं और डोनेशन दिया है। अल्लू अर्जुन ने आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में डोनेशन किया है और इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ भी शेयर की है।

दरअसल आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई इलाकों में तो पानी शहर तक में घुस गया है, जिससे स्थिति गंभीर हो गई है। आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के तिरुपति में भारी बारिश से बाढ़ का पानी शहर में घुस गया जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अल्लू अर्जुन ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।

अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पोस्ट पर  इस बात की जानकारी फैन्स के साथ शेयर की है कि उन्होंने बाढ़ के खिलाफ जारी राहतकोष के लिए 25 लाख रुपये का दान दिया है। अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'मेरा दिल आंध्र प्रदेश के लोगों के लिए है जो हाल ही में बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। मेरा दिल बाढ़ से प्रभावित हुए आंध्र प्रदेश के लोगों के बारे में सोचकर बैठा जा रहा है। मैं पुनर्वास प्रयासों में सहायता के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये का योगदान दे रहा हूं।'

Back to top button