28 जनवरी 2022 शुक्रवार का राशिफल

मेषः आज व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। आज गृह निर्माण में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आज आपको अपनी पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। बिजनेस में सफलता मिलेगी।

वृष : आज गृह कार्यों को विस्तार देंगे। जमीन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। राजनीतिज्ञों के करियर में प्रोग्रेस होगा। व्यापारी आज मन मुताबिक लाभ मिलने से प्रसन्न रहेंगे। फ्लैट खरीदने का प्लान कर सकते हैं।

मिथुन : मैनेजमेंट व आईटी में जाब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते है। राजनीति में लाभ दिख रहा है। अज्ञात भय से मन परेशान रहेगा, सिर दर्द व नेत्र पीड़ा सम्भव है। आज के दिन खर्च की अधिकता ना करें।

कर्क : व्यवसाय में नवीन कार्य के शुभारंभ के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। नौकरी में प्रोमोशन के लिए अनुकूल समय है। व्यापार कर रहे लोगो को नए अवसर मिलेंगे।

सिंह : जाब में सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज प्राइवेट नौकरी से जुड़े जातकों को नया ऑफर मिल सकता है।

कन्या : व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। आज आपको व्यापार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। यात्रा का योग बनेगा। आज के दिन अपने मान सम्मान पर आंच ना आने दें।

तुला : छात्रों के करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जाब में उच्चाधिकारियों से तनाव हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ होगा। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।

वृश्चिक : व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जाब में सफलता की प्राप्ति होगी। आज रुके धन की प्राप्ति होगी। उदर विकार हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता का विकास होगा।

धनु : आज राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल समय है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। आज व्यवसाय के लिए समय मंगलमय है। शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आज आपको कुछ पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

मकर : टीचिंग जाब में प्रोमोशन का मार्ग खुलेगा। शिक्षा से जुड़े लोग सफल रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है। आज के दिन संतान पक्ष से लापरवाही ना करें। स्वास्थ एवं प्रेम मध्यम है, व्यापार ठीक रहेगा।

कुम्भ : बैंकिंग व आईटी जाब में लाभ हो सकते हैं। आज आप अपने पिताजी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। आज के दिन गृह कलह ना करें। वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें।

मीन : छात्र करयिर में सफल रहेंगे। व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सान्‍निध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। घोर पराक्रमी बने रहेंगे

Back to top button