सप्ताह के इन दिनों में भूलकर भी ना लें कर्ज

आज के समय में कर्ज लेना आम बात है। अपनी छोटी और बड़ी दोनों तरह की जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज लेने और देने का चलन काफी बढ़ गया है। हालांकि कर्ज लेना और देना दोनों तरह से ही जोखिम से भरा काम है। ज्योतिष शास्त्र में भी कर्ज लेने और देने के संबंध में कुछ नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में…

सोमवार- ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सोमवार के दिन कर्ज लेने और देने को अच्छा दिन माना गया है।

मंगलवार- इस दिन कर्ज नहीं लेना चाहिए बल्कि अगर आपके ऊपर कोई पुराना कर्ज है उसका निपटारा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

बुधवार- बुधवार को कर्ज लेना व देना शुभ नहीं होता है।

गुरुवार- गुरुवार के दिन किसी को भी कर्ज देना नहीं चाहिए मगर इस दिन कर्ज लेना लाभदायक हो सकता है।

शुक्रवार- इस दिन कर्ज लेना और देना दोनों शुभ माना गया है।

शनिवार – कर्ज लेने और देने के लिए ये दिन शुभ नहीं होता है। इस दिन लिया या दिया गया कर्ज लंबे समय में चुकता है।
 
रविवार- इस दिन कर्ज लेना और देना दोनों शुभ नहीं होता है।

Back to top button