सपा की एक और सूची जारी, लखनऊ समेत इन सीटों पर 10 और प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

लखनऊ
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने 10 और प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में लखनऊ की छह सीटों के साथ ही उन्नाव की बांगरमऊ , रायबरेली की बछरावां, सुलतानपुर की इसौली और बांदा की बबेरू सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। समाजवादी पार्टी  ने अब तक यूपी की कुल 403 विधानसभा सीटों में से 273 सीटों पर प्रत्याशियों  के नामों की घोषणा है। आज पांचवीं सूची में उन्नाव के बांगरमऊ से मुन्ना आल्वी, लखनऊ के बख्शी तालाब से गोमती यादव, लखनऊ पश्चिम से अरमान, लखनऊ उत्तर से पूजा शुक्ला, लखनऊ पूर्व से अनुराग भदौरिया, लखनऊ मध्य से रविदास मल्होत्रा, लखनऊ कैंट से राजू गांधी, रायबरेली के बछरावां से श्यामसुंदर भारती, सुल्तानपुर के इसौली ताहिर खान, बांदा के बबेरू से विशंभर यादव को टिकट दिया है। आपको बता दें कि इस पहले सपा ने पहली सूची में 159 नामों घोषणा की थी। सपा ने पहली सूची में 31 मुस्लिमों को टिकट दिया था। वहीं पार्टी ने 20 यादव प्रत्याशी बनाया था। इसके बाद सपा की दूसरी लिस्ट में 39 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी। इसमें सपा ने इस सूची में खनन घोटाले के आरोपी गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी प्रजापति को टिकट दिया। इसके तीसरी सूची 56 और फिर 08 और उसके बाद 10 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पहले चरण के लिए 14 जनवरी से ही नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गई थी।वहीं 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है जबकि विधानसभा चुनावों का परिणाम 10 मार्च को आएगा।

Back to top button