मुंबई इंडियंस के मालिक का खुलासा, बताया- चोटिल जोफ्रा आर्चर के पीछे नोट बरसाने का आइडिया ​किसका था

 नई दिल्ली  

IPL 2022 के लिए मुंबई इंडियंस (MI) ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर नीलामी में मोटी बोली लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ा है। हालांकि, आर्चर पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि वह आईपीएल 2022 में नहीं खेलेंगे। इसके बावजूद मुंबई इंडियंस ने आईपीएल नीलामी (IPL 2022 Auction) के दौरान आर्चर पर नोटों की बारिश कर दी और उन्हें आठ करोड़ रुपये देकर सबको चौंका दिया। आर्चर ने पहले अपना नाम मेगा ऑक्शन के लिए नहीं दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने इसके लिए रजिस्टर कराया था और उन पर बड़ी बोली लगाई गई। इस बीच, मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने इस बात का खुलासा किया है कि आर्चर को खरीदने के पीछे किसका आइडिया था।

आकाश अंबानी ने कहा है कि इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को खरीदने के पीछे टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने का आइडिया था। उन्होंने कहा, 'जोफ्रा एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें महेला (मुख्य कोच जयवर्धने) ने अपना पहला पेशेवर डेब्यू दिया था। यह उनका विचार था जिसके लिए हम गए। इसलिए हम उन्हें पाकर खुश हैं। हालांकि यह अगले साल होने जा रहा है, लेकिन हम संयोजन पाकर बहुत खुश हैं। हमने नीलामी से पहले मीटिंग में उनके नाम पर चर्चा की थी, लेकिन कल रात अन्य सभी तेज गेंदबाजों के मुकाबले कीमत तय करने के बाद हम अपनी योजना पर कायम रहे।' 

Back to top button