पंचकल्याणक महोत्सव : गजराजों ने खींचें रथ, देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब

ग्वालियर। फूलबाग मैदान अयोध्य नगरी में जैन सिध्दक्षेत्र गोपालचल पर्वत जे इतिहास में राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज, मुनिश्री विजयेश सागर महाराज, विजयेश सागर व ऐलक श्री विनियोग सागर महाराज के सानिध्य में शहर में हुए पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव का गजरथ फेरी के साथ समापन हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन प्रभु का मोक्ष की ओर गमन हुआ। इस पूरे आयोजन में अनेक प्रतिमाओं को प्रतिष्ठित किया गया। जिन्हें गोपाचल जैन मंदिर व अन्य मंदिरों में स्थापित किया जाएगा। पंचकल्याणक महोत्सव के अन्तिम दिन भगवान आदिनाथ को मोक्ष प्राप्ति के उपरांत गजरथ फेरी निकाली गई जिसमे कभी संख्या जैन समाज के जनसैलाब उमड़ा पडा।गजरथ की सात परिक्रम पूर्ण होने के बाद भगवान आदिनाथ का अभिषेक किया गया।

Back to top button