मंत्री सुश्री ठाकुर ने किया एमपीटी सदर्न स्पाइसेज का शुभारंभ

भोपाल
पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने होटल पलाश रेजिडेंसी में 'एमपीटी सदर्न स्पाइसेस' (MPT Southern spices) का शुभारंभ किया। मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि पर्यटन निगम के इस नवाचार से भीमबेटका, साँची, और भोपाल आने वाले पर्यटकों और आमजन को दक्षिण भारतीय का ऑथेंटिक स्वाद मिलेगा। साथ ही निगम के व्यवसाय में भी वृद्धि होगी। कैफेटेरिया की सफलता पर इसे निगम के अन्य होटलों में भी संचालित किया जाएगा।

एलजी म्यूजिक सिस्टम और कंफर्टेबल डायनिंग के साथ ले व्यंजनों का स्वाद
प्रबंध संचालक पर्यटन विकास निगम एस विश्वनाथन ने बताया कि पलाश रेसीडेंसी के प्रथम तल पर कैफेटेरिया को दक्षिण भारतीय व्यंजनों के लिए विशेष रूप से नवीनीकृत कर दक्षिण भारत के अनुरूप थीम रखी गई है। कैफटेरिया में साउथ इंडियन व्यंजनों को विशेष रूप से तैयार करने के लिए सभी अत्याधुनिक और उपयोगी किचन उपकरण भी स्थापित किये गये हैं। लगभग 1200 वर्गफीट में तैयार 'एमपीटी सदर्न स्पाइसेज' की क्षमता 40 व्यक्तियों की है। अतिथियों की संख्या में वृद्धि होने पर क्षमता में वृद्धि की जा सकती है। साथ ही एल.ई.डी., म्यूजिक सिस्टम और आरामदायक डाइनिंग की व्यवस्था भी है।

दक्षिण भारतीय थाली के साथ लजीज व्यंजन भी
'एमपीटी सदर्न स्पाइसेज' का मुख्य आकर्षण साउथ इंडियन थाली है, जो वेज और नॉन वेज दोनों ही मीनू में उपलब्ध है। साथ ही आने वाले पर्यटक और आमजन अप्पम, पूट्ट, इडियप्पम, केरला परोठा, परूप्पू वाडा, पोडी इडली, वडाई, बनाना बज्जी, मिर्ची बज्जी और दक्षिण भारत की पायसम खीर का लजीज स्वाद भी मिलेगा।

पर्यटन निगम के मुख्य अभियंता डी.एस. यादव, कंपनी सचिव संदेश यशलाह, महाप्रबंधक केशव राव साद, सुहैल कादिर, एसपी सिंह, अश्विनी सिंह परिहार, क्षेत्रीय प्रबंधक भोपाल अजय शर्मा, रेजीडेंसी के मैनेजर अजय श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री बृजेश तिवारी सहित निगम के संबंधित अधिकारी और स्वाद का लुफ्त उठाने आये बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित थे।

Back to top button