‘ओम: द बैटल विद इन’ 1 जुलाई को होगी रिलीज

एक्टर आदित्य रॉय कपूर स्टारर ‘ओम: द बैटल विद इन’ की रिलीड डेट अनाउंस कर दी गई है। इस बात की जानकारी आदित्य ने खुद फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर फैंस के साथ शेयर कर दी है। पोस्टर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ओम! 1 जुलाई 2022 को दुनिया भर के सिनेमा स्क्रीन पर धमाका करने के लिए तैयार है। ‘ओम: द बैटल विद इन’। कपिल वर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में आदित्य के अलावा संजना सांघी भी लीड रोल में नजर आएंगी।

Back to top button