महिला के प्राइवेट पार्ट में चार साल से फंसा हुआ था कांच का टुकड़ा

ट्यूनिस
 कांच का एक टुकड़ा भी अगर शरीर में धंस जाए तो गहरी चोट और तेज दर्द पैदा कर सकता है। लेकिन ट्यूनीशिया की एक महिला के शरीर के भीतर कांच का एक टुकड़ा मौजूद था, वह भी चार साल से। इस केस ने डॉक्टरों को हैरान कर दिया है। पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पिछले साल 45 वर्षीय महिला के प्राइवेट पार्ट में तेज दर्द उठा। वह डॉक्टर के पास गई तो जांच में पता चला कि उसके ब्लैडर में कांच का टुकड़ा फंसा हुआ है जिसे ऑपरेशन करके निकाला गया।

 

कांच का यह टुकड़ा चार साल से महिला के तेज दर्द का कारण बन रहा था। न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक महिला को दिन में कई बार बाथरूम जाना पड़ता था। अक्सर उसे प्राइवेट पार्ट में दर्द महसूस होता रहता था। शुरुआत में महिला ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन समझकर टाल दिया। लेकिन जब दर्द हद से ज्यादा बढ़ गया तो उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाना पड़ा। जांच में जो सामने आया वह सभी के लिए चौंकाने वाला था।

ओपन सर्जरी से महिला को मिली नई जिंदगी
डॉक्टरों ने पाया कि कांच का एक 8 सेमी चौड़ा टुकड़ा महिला के ब्लैडर में मौजूद है जो उसके प्राइवट पार्ट तक पहुंच गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि यह टुकड़ा चार साल से महिला के शरीर के भीतर मौजूद था। डॉक्टरों ने एक ओपन सर्जरी के जरिए महिला को नई जिंदगी दी और कुछ दिनों बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई। ये मामला 2021 के आखिर का है लेकिन ऑपरेशन और कांच के टुकड़े की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर शेयर हो रही हैं।

कांच का टुकड़ा कैसे पहुंचा शरीर के भीतर
अब सवाल यह उठता है कि कांच का इतना बड़ा टुकड़ा महिला के शरीर के भीतर कैसे पहुंचा। रिपोर्ट के मुताबिक खुद महिला ने खुलाया किया है कि कई साल पहले उसने कांच के एक गिलास का इस्तेमाल सेक्स टॉय के रूप में किया था। लेकिन महिला का ऑपरेशन करने वाले स्फ़ैक्स शहर के हबीब बौर्गुइबा अस्पताल ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

 

Back to top button