राजस्थान में पत्नी संग तीन बच्चों को छोड़ मुंबई में प्रेमिका के साथ रहने लगा

 उदयपुर।

मेकअप आर्टिस्ट ने प्रेमिका की खातिर अपनी बीवी और तीन बच्चों को छोड़ दिया। अब यह आर्टिस्ट प्रेमिका के साथ मुंबई में लिवइन में है। परिवार का दबाव बढ़ा तो इस आर्टिस्ट ने बताया कि मेरे बिना प्रेमिका के सुसाइड करने की आशंका है। इस पूरी लव स्टोरी में पत्नी अपने खुद के मामा और एक मौलवी को विलेन मानती है। इस विवाहिता ने अब पति, मामा और मौलवी समेत चार लोगों के खिलाफ राजस्थान के बांसवाड़ा के महिला थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। मामले की जांच थानाधिकारी सीआई प्रदीप कुमार कर रहे हैं।

बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश रिपोर्ट में रजा नगर मंदारेश्वर रोड निवासी आफरीन मंसूरी ने बताया कि आदर्श कॉलोनी निम्बाहेड़ा निवासी मेकअप आर्टिस्ट इफ्तिखार हुसैन उसका पति है। 12 अप्रैल 2015 को पालनपुर (गुजरात) में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में दोनों ने निकाह कबूल किया था। यह रिश्ता आफरीन के मामा निम्बाहेड़ा निवासी सईद मोहम्मद ने तय करवाया था। युवती ने बताया कि शादी के तीन साल तक सबकुछ ठीक रहा। इस बीच उनके एक लड़का और दो जुड़वां बच्चियां पैदा हुई।

प्रेमिका से मुलाकात के बाद बदलने लगा व्यवहार
तीन बच्चों के जन्म के बाद पति इफ्तिखार का व्यवहार बदलने लगा। रोज दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इस दौरान चित्तौड़गढ़ की एक युवती के साथ संपर्क में आने के बाद दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। दोस्ती के बाद प्यार और संबंध बढ़ते चले गए। पति ने पत्नी और बच्चों की सुध लेना छोड़ दिया। इस बीच पति ने मुंबई में स्टूडियो डालने के लिए बीवी पर अपने पिता के यहां से दस लाख रुपए लाने का दबाव भी बनाया।

Back to top button