भारत में Samsung Galaxy Watch 5 और Galaxy Watch 5 Pro की प्री-बुकिंग शुरू

नई दिल्ली

Samsung Galaxy Watch 5 और Galaxy Watch 5 Pro की भारत में कीमत का खुलासा हो गया है। Samsung ने घोषणा कर बताया है कि नई स्मार्टवॉच के लिए प्री-बुकिंग आज से शुरू होगी। कुछ ही समय पहले कंपनी ने Galaxy Z Fold 4, Galaxy Z Flip 4 और Galaxy Buds 2 Pro के साथ Galaxy Watch 5 सीरीज को वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया था। तो चलिए जानते हैं Samsung Galaxy Watch 5 और Galaxy Watch 5 Pro की भारत में कीमत।

 Galaxy Watch 5, Galaxy Watch 5 Pro की भारत में कीमत और ऑफर:
Samsung के अनुसार, Galaxy Watch 5 और Galaxy Watch 5 Pro को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Samsung.com और प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। Galaxy Watch 5 को 27,999 रुपये में और Galaxy Watch 5 Pro को 44,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Galaxy Watch 5 (40 मिमी) ब्लूटूथ-ओनली मॉडल की कीमत 27,999 रुपये है। वहीं, अगर बात करें इसके LTE वर्जन की तो इसे 32,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। 44mm ब्लूटूथ-ओनली वर्जन की कीमत 30,999 रुपये है। वहीं, इसके LTE वर्जन की कीमत 35,999 रुपये है। Galaxy Watch 5 Pro (45 मिमी) ब्लूटूथ-ओनली वर्जन की कीमत 44,999 रुपये और LTE वर्जन की कीमत 49,999 रुपये है।

ऑफर्स: Galaxy Watch 5 का 40mm वेरिएंट तीन कलर जिसमें ग्रेफाइट, पिंक गोल्ड और सिल्वर कलर शामिल है, में उपलब्ध होगा। वहीं, Galaxy Watch 5 44 मिमी वर्जन ग्रेफाइट, सैफायर और सिल्वर कलर में उपलब्ध है। कुछ बैंक्स के कार्ड्स पर 3,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। वहीं, Galaxy Watch 5 Pro के कलर ऑपशन्स की बात करें तो यह ब्लैक टाइटेनियम और ग्रे टाइटेनियम कलर्स में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ कुछ बैंक्स के जरिए पेमेंट करने पर 5,000 रुपये कैशबैक दिया जा रहा है।

इसके अलावा, जो लोग Galaxy Watch 5 सीरीज को प्री-बुक करते हैं उन्हें Galaxy Buds 2 2,999 रुपये में मिल सकते हैं। इसके अलावा अपने पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करते समय 5,000 रुपये तक का ऑफर दिया जा रहा है।

Back to top button