3500 रुपये से कम में खरीदें वॉशिंग मशीन

नई दिल्ली

स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर तो भारी डिस्काउंट दिया ही जा रहा है लेकिन कुछ प्रोडक्ट्स ऐसे भी हैं जिन्हें बेहद कम कीमत में खरीदा जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसे ही प्रोडक्ट की जानकारी दे रहे हैं। Amazon पर पोर्टेबल वॉशिंग मशीन को 3,400 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। इसे आप अपने साथ कहीं भी कैरी कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस मशीन के बारे में।

Dravizon Mini Foldable Washing Machine की कीमत और ऑफर्स: यह एक पोर्टेबल वॉशिंग मशीन है। इसे अल्ट्रासोनिक क्लीनिंग मशीन भी कहते हैं। वैसे तो इसकी कीमत 6,999 रुपये है लेकिन इसे 50 फीसद डिस्काउंट के साथ 3,497 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे आप 167 रुपये की EMI पर खरीदा जा सकता है। अगर आपको वॉशिंग मशीन पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने हैं तो यह आपके लिए एक सही विकल्प हो सकता है।

फीचर्स: यह मिनी वॉशिंग मशीन है जो आपको कमरे में ही कपड़े धोने में मदद करती है। आपको कमरे से बाहर जाने की भी जरूरत नहीं है। यह छोटी और काफी कॉम्पैक्ट है। यह जगह भी नहीं घेरता है। सबसे अहम बात की आप इसे आसानी से कहीं भी अपने साथ ले जा सकते हैं। इसमें बस आपको पानी डालना है, कपड़े डालने हैं और टाइमर सेट करना है। बस इसके बाद कपड़े धुलना शुरू हो जाएंगे।

यह पानी और बिजली को बचाता है। इसमें एक सक्शन कप है जो आपको इसमें वाइब्रेशन या शेकिंग की कोई दिक्कत नहीं आएगी। इसमें हाइएस्ट वॉटर लेवल लाइन भी दी गई है जो आपको बताती है आपको पानी कहां तक भरना है। साथ ही मूवेबल हैंडल डिजाइन भी दिया गया है। इसके अलावा रिमूवेबल प्लग भी इसमें मौजूद है।

Back to top button