कई साल से फिल्मों से दूर, फिर भी पति से सात गुना ज्यादा अमीर बिपाशा

बिपाशा बसु अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। फिलहाल वह अपने मदरहुड टाइम का मजा ले रही हैं। अक्सर बिपाशा अपनी बेबी गर्ल के साथ तस्वीरें और वीडियोज साझा करती हैं। फैंस उनकी पोस्ट पर खूब प्यार लुटाते हैं। बिपाशा अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बताती हैं और सभी यादगार पल फैंस के साथ साझा करती हैं। फैंस उनसे जुड़ी हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बिपाशा बसु का आज जन्मदिन है। बिपाशा आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। बिपाशा का जन्म 7 जनवरी 1979 को नई दिल्ली में हुआ था। बिपाशा आखिरी बार 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में दिखी थीं।

 भले ही इन दिनों बिपाशा फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह आलीशान जिंदगी जीती हैं। लाइफस्टाइल के मामले में बिपाशा को कोई मात नहीं दे सकता। संपत्ति के मामले में बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर से कहीं आगे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बिपाशा बसु अपने पति करण से सात गुना ज्यादा अमीर हैं। बिपाशा की नेटवर्थ 15 मिलियन डॉलर यानी करीब 111 करोड़ रुपये है और उनके पति करण सिंह ग्रोवर की संपत्ति दो मिलियन डॉलर यानी करीब 15 करोड़ रुपये है।

Back to top button