1 फरवरी को लॉन्च होगी Galaxy S23 सीरीज

नई दिल्ली

Samsung ने कन्फर्म कर दिया है की 2023 का उसका पहला इवेंट 1 फरवरी को होगा। यह तब हुआ जब कंपनी ने गलती से इस महीने की शुरुआत में डेट गलती से रिवील कर दी थी। Samsung ने अभी आधिकारिक तौर से कन्फर्म नहीं किया है की इवेंट पर कौन-कौन सी डिवाइसेज लॉन्च की जाएंगी। हालांकि, अब तक आई कई लीक्स में नए Samsung Galaxy S-सीरीज फोन्स के आने का अंदेशा है। नई सीरीज को Galaxy S23 लाइनअप के अंतर्गत लाया जाएगा। इसमें 3 मॉडल्स – Galaxy S23, Galaxy S23 Plus और Galaxy S23 Ultra पेश किए जाएंगे।

कंपनी ने अपने आधिकारिक न्यूजरूम में यह बताया है की कंपनी अपना पहला इन-पर्सन अनपैक्ड इवेंट सैन फ्रेंसिस्को में 3 साल में पहली बार करने जा रहा है। इवेंट को लाइव Samsung.com, Samsung न्यूजरूम और Samsung के यूट्यूब चैनल पर 10AM बजे स्ट्रीम किया जाएगा।

Galaxy S23 सीरीज की लीक्स काफी लम्बे समय से आ रही है। तीनों मॉडल्स क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 SoC के साथ आएंगे। इससे पहले, Samsung ने गैलेक्सी एस-सीरीज या तो क्वालकॉम या इन-हाउस एक्सीनोस चिपसेट के साथ पेश की है। हालांकि, एक लीक के अनुसार, कंपनी एक नई चिप पर भी काम कर रही है जो गलैक्सी S23 में चुनिंदा रीजंस में मिल सकती है।

हाल ही में आए रेंडर्स के अनुसार Galaxy S23, Galaxy S23 Plus और Galaxy S23 Ultra ऑनलाइन देखें को मिले हैं। ऐसा लगता है की तीनों फोन्स यूनिबॉडी डिजाइन के साथ आएंगे। इसका मतलब है की Samsung रेक्टैंग्युलर मॉड्यूल में रियर कैमरा लेकर नहीं आएगा।

नए Galaxy S23 स्मार्टफोन्स स्क्रीन साइज और बैटरी साइज के मामलेमें एक दूसरे से अलग होंगे। बेस्ट स्पेसिफिकेशन्स Galaxy S23 Ultra में देखने को मिलेंगी। Samsung अपने आने वाले स्मार्टफोन्स के लिए AMOLED E6 डिस्प्ले का इस्तेमाल कर सकता है। अल्ट्रा मॉडल में 200MP कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।

कुछ अफवाहों से यह भी लगता है की सभी Galaxy S23 फोन्स 25W वायर्ड चार्जिंग के साथ आ सकते हैं। हालांकि, हमें लगता है की ऐसा नहीं होगा क्योंकि Samsung पहले से ही अपने फोन्स में 45W वायर्ड सपोर्ट दे चुका है। सॉफ्टवेयर के मामले में, फोन को वनयूआई एंड्राइड 13 के साथ लाया जाएगा।

कीमत के बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। हां, यह जरूर लगता है की नई Samsung Galaxy S23 सीरीज सस्ती नहीं होने वाली। इसकी कीमत 70,000 रुपये से शुरू हो सकती है और 1 लाख रुपये तक जा सकती है। नई Samsung Galaxy S23 series भारत में फरवरी के मध्य या मार्च की शुरुआत में आ सकती है।

Back to top button